
अगर आप कद बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कैल्शियम युक्त खाना खाना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको दूध और दुग्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए।हैइत बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलता। यहां हम आपको बताएंगे ऐसे तरीके जिससे आप अपना कद बढ़ा सकते हैं।
अगर आप कद बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कैल्शियम युक्त खाना खाना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको दूध और दुग्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए। कद बढ़ाने के लिए ये जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें।
लटकना तो जरूरी है ही साथ ही साथ आपको जल्दी लाभ के लिए भुजंगासन करना चाहिए। कभी भी झुककर बैठना या चलना नहीं चाहिए। इससे आपकी लंबाई कम लगती है। हमेशा सीधा होकर चलें। कद बढ़ाने के लिए ग्रोथ हार्मोन का बढ़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको थोड़े- थोड़े अंतराल पर खाना खाते रहना चाहिए। आप को दिन में 5 से 6 बार खाना खाना चाहिए।
कद बढ़ाने के लिए शरीर को विटामिन डी की बहुत जरूरत होती है। इसके लिए सूर्य की किरणों से अच्छा स्रोत कुछ हो ही नहीं हो सकता। इसके लिए आपको सूर्योदय के समय 20 से 30 मिनट धूप में बिताना चाहिए। कद बढ़ाने के लिए आप आंवले का सेवन करें। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के विकास और हाइट बढ़ाने में मदद करता है।
0 comments:
Post a Comment