मुलायम बोले सपा में चापलूसों की कमी नहीं, मुझे जाने क्या-क्या बना दिया

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को राज्य सरकार की ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी योजना के तहत यहां कुकरैल वन क्षेत्र (सूगामऊ-जगहरा) में 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 5 करोड़ पौधे रोपने के अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर वह नेताओं, कार्यकर्ताओं को नसीहत देने से नहीं चूके। कहा, सपा में चापलूसों की कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री और अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन नेता उसका प्रचार नहीं कर रहे हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और साहस हो तो आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। दुविधावादी लोग कभी आगे नहीं बढ़ सकते। आलोचना से कभी डरो मत। आलोचना करने वाला असली मित्र होता है।
यदि हममें कोई कमी है तो वह उसे दूर कर देता है। हमारे यहां (सपा में) चापलूसों की कमी नहीं है। उन्होंने मुझे जाने क्या से क्या बना दिया। पत्रों में भी चापलूसी करने लगे। कहा, मुझे खुशी है कि यूपी तेजी से बढ़ रहा है। हमने लोकसभा में यह बात कही तो एक भी सांसद ने विरोध नहीं किया।
मुख्यमंत्री और अधिकारी काम में जुटे हैं लेकिन नेता उनके कामों का प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। यहां बैठा एक भी नेता बताए कि उसने कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाकर सरकार के कामों का प्रचार किया है। सपा मुखिया ने कहा, उप्र विकास में देश में नंबर-1 हो सकता है। विकास के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है, लकड़ी, पत्थर और पानी।
किसी दूसरे सूबे में ये तीनों चीजें उतनी मात्रा में नहीं हैं जितनी यूपी में हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, देश में 50 साल राज करने वालों ने कभी गांवों की तरफ ध्यान नहीं दिया। एक भी समस्या का समाधान नहीं किया।
कश्मीर समस्या ज्यों की त्यों है। कश्मीर समस्या के पीछे पाकिस्तान है और पाकिस्तान के पीछे कौन है, यह सब जानते हैं। मुलायम ने कहा, अधिकारियों से काम लेना पड़ता है। नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि गांव, मुहल्लों में क्या हो रहा है, क्या समस्या है, इसका अनुभव आपको ज्यादा है।

Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

/ / / मुलायम बोले सपा में चापलूसों की कमी नहीं, मुझे जाने क्या-क्या बना दिया

«
Next
नहीं लौट रहे भारत जाकिर नाईक- सता रहा गिरफ्तारी का डर नहीं लौट रहे भारत जाकिर नाईक- सता रहा गिरफ्तारी का डर
»
Previous
अब 300 करोड़ जमा करें या वापस जेल जाने को तैयार रहें सहाराश्री अब 300 करोड़ जमा करें या वापस जेल जाने को तैयार रहें सहाराश्री

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

No comments :