Home / मनोरंजन
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
सलमान खान बोले नवाज़ुद्दीन हैं बॉलीवुड के अगले ‘सलमान’
बॉलीवुड में सलमान खान की तरह बनने की ख्वाहिश रखने वाले एक्टरों की कमी नहीं, लेकिन खुद सलमान खान बहुत कम ही लोगों से प्रेरित हो पाते ह...
Read More
जावेद अख्तर बोले सफल लोगों को पसंद नहीं करते: नसीरूद्दीन शाह
गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह की तीखी आलोचना की है। शाह ने कहा था कि 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में ‘मीडियाक्र...
Read More
जानिए सिंदूर लगाने पर मुस्लिम कट्टरपंथियों को सना शेख ने ऐसे दिया करारा जवाब
टीवी सीरियल ‘कृष्णदासी’ में आराध्या नाम का किरदार निभा रहीं ऐक्ट्रेस सना शेख को पिछले दिनों मुस्लिम कट्टरपंथियों की नाराजगी का शिकार ...
Read More
बिकिनी में दिया सुमोना चक्रवर्ती ने पोज़, जानिए फिर क्या कहा
कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ. मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) की बेटी और कप्पू (कपिल शर्मा) की चाइल्डहुड फ्रेंड सरला के रूप...
Read More
सुल्तान के बाद सलमान बना रहे और ज्यादा कमाई का प्लान
सफलता के एवरेस्ट को छू रहे सलमान खान ने तय कर लिया है कि भविष्य में वह अपनी फिल्मों से होने वाली कमाई किसी से साथ नहीं बांटेंगे। उनकी...
Read More
स्टेज पर चलते-चलते आपस में हीरोइन अपने आप को गलत तरीके से छूने लगीं, हुई शर्मिंदा
अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' से अपनी अलग पहचान बना चुकी एमी जैक्शन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने खलबली मचा दी ...
Read More
देखिये तस्वीरे सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया के बर्थडे सेलिबर्शन में शामिल हुई प्रीति जिंटा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का 24 जुलाई को हैपी बर्थडे था. सलमान ने लूलिया के लिए खास बर्थ डे पार्...
Read More
शाहरुख खान को भेजा आयकर विभाग ने नोटिस, विदेशों में निवेश का मांगा ब्यौरा
इनकम टैक्स विभाग ने शाहरुख़ खान को एक नोटिस भेज उनसे उनसे बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड और दुबई में निवेश का ब्यौरा मांगा है शाहरुख़ खा...
Read More
सलमान बोले मेरे पिता चाहते थें मैं क्रिकेटर बनूं
बॉलीवुड के भाई सलमान खान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की आत्मकथा “एस अगेंस्ट ऑड्स” के विमोचन के लिए पहुंचे तो उनसे इस कार्यक्रम में ज...
Read More
'सुल्तान' विवादों में, सलमान सहित पूरी टीम पर धोखाधड़ी का केस
सलमान खान की फिल्म सिनेमा घरों में खूब कमाई कर रही है लेकिन फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मुज़फ्फर नगर के सीजेएम कोर्ट में...
Read More
आखिर क्या सोचकर कहा शाहरुख़ ने कि मुझसे बड़े स्टार हैं सलमान खान और आमिर खान
शाहरुख ने मीडिया से भी बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स, अपने बच्चों की पढ़ाई और करियर की बात की। जब शाहरुख से पूछा गया कि ...
Read More
राजबब्बर ने पीएम मोदी पर साधा निशाना-कहा-मोदी का सीना नहीं पेट छप्पन इंच का है
अभिनेता राजबब्बर ने पीएम मोदी को लेकर कि एक विवादित टिप्पणी कहा कि मोदी का सीना नहीं पेट छप्पन इंच का है. जी हाँ आपको बतादे कि सांस...
Read More
जब दीपिका बच्चे से लिफ़्ट में टकराईं, जानिए फिर क्या हुआ
अचानक एक दिन लिफ़्ट में वो एक ऐसे बच्चे से टकराईं, जो कुछ दुखी और परेशान दिख रहा था. बच्चे और उसकी मां से लिफ़्ट में हुई मुल...
Read More
इरफान बोले क्यों खामोश है इंडस्ट्री, सलमान के रेप वाले बयान पर
सलमान के बयान पर देशभर में खूब हल्ला मचा है। हंगामा मचता देख सलमान के पिता सलीम खान को माफी मांगनी पड़ी, वहीं अपनी सफाई में खुद सलमान...
Read More
तस्वीरें हुई वायरल 'कहो ना.. प्यार है' फिल्म छोड़ देने के बावजूद फिल्म के सेट पर क्या कर रही थी करीना
क्या आपको पता है कि करीना कपूर वर्ष 2000 में 'कहो ना...प्यार है' फिल्म से ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली थीं लेकिन ...
Read More
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
मनोरंजन






बॉलीवुड में सलमान खान की तरह बनने की ख्वाहिश रखने वाले एक्टरों की कमी नहीं, लेकिन खुद सलमान खान बहुत कम ही लोगों से प्रेरित हो पाते हैं. आजकल सलमान खान पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का रंग कुछ ज्यादा ही चढा नज़र आ रहा है. इसलिए सलमान ने सोहेल खान निर्देशित फ़िल्म ‘फ्रीकी अली’ के ट्रेलर लांच पर खुद को नवाज़ और नवाज़ को बॉलीवुड का अगला सलमान घोषित कर दिया.
इस मौके पर सलमान ने नवाज़ को सबसे विनम्र और टेलेंटेड अभिनेता का ख़िताब भी दे दिया. हमेशा कैटरीना से जुड़े सवालों पर कन्नी काटने की कोशिश करने वाले सलमान खान ने इस मौके पर आखिर मान ही लिया की कैटरीना अब भी उनकी दोस्त है और हमेशा रहेगी. ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ काम कर चुके नवाज़ जल्द ही सोहेल खान की फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में नज़र आएंगे जो गोल्फ खेल पर आधारित है.
इस फिल्म में नवाज़ और एमी जैक्शन की मुख्य भूमिका है. बता दें कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और एमी जैक्शन स्टारर ‘फ्रीकी अली’ और कैटरीना स्टारर ‘बार-बार देखो’ बॉक्स ऑफिस पर एक साथ आगामी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.
सलमान के अनुसार दोनों ही फ़िल्में अलग-अलग जोनर की है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को दर्शक ज़रूर पसंद करेंगे.

गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह की तीखी आलोचना की है। शाह ने कहा था कि 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में ‘मीडियाक्रिटी’ लाने के लिए राजेश खन्ना जिम्मेदार थे। बेंगलुरु में एक काव्य सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे जावेद ने कहा, ”नसीरुद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते। मैंने उन्हें किसी सफल आदमी की तारीफ करते नहीं सुना। वह दिलीप कुमार की आलोचना करते हैं, वह अमिताभ बच्चन की आलोचना करते हैं।” शाह के बयान पर काफी विवाद मचा था।
हालांकि अख्तर ने कवि और गीतकार गुलजार की जमकर प्रशंसा की. ‘अट्टा गलाटा’ की तरफ से आयोजित पहले बेंगलुरू कविता उत्सव में हिस्सा लेने आए अख्तर ने कहा, ‘‘नसीरूद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते. मैंने उन्हें कभी भी सफल लोगों की प्रशंसा करते नहीं सुना. वह दिलीप कुमार की आलोचना करते हैं. वह अमिताभ बच्चन की आलोचना करते हैं.’’
वहीं अख्तर ने गुलजार के लिखे गानों की प्रशंसा की. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं उनके गाने सुनता हूं तो मुझे पूछना नहीं पड़ता है कि इसे किसने लिखा है. आसानी से पता चल जाता है कि यह गुलजार का गीत है और काल्पनिक कविता लिखना आसान काम नहीं है.
अख्तर ने कहा कि गुलतार से तुलना की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनका और गुलजार का अलग स्टाइल है. उन्होंने कहा, ‘‘तुलना करने की जरूरत नहीं है. अलग-अलग लेखकों की अलग शैली होती है. इसलिए कोई भी स्टाइल अच्छा काम और बुरा काम दोनों परिणाम दे सकता है.’’

टीवी सीरियल ‘कृष्णदासी’ में आराध्या नाम का किरदार निभा रहीं ऐक्ट्रेस सना शेख को पिछले दिनों मुस्लिम कट्टरपंथियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। हालांकि, सना ने फेसबुक के जरिए उन्हें करारा जवाब भी दे डाला है। दरअसल, धर्म और रीति-रिवाज के नाम पर हंगामा मचाने वाले कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों को सना का सीरियल में अपने किरदार के लिए सिंदूर लगाना रास नहीं आया।
कुछ कट्टरपंथियों का कहना था कि सना मुस्लिम हैं, इसलिए उन्हें मांग में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। शो में सना एक मराठी लड़की के किरदार में हैं, जो शादीशुदा हैं और किरदार में ढलने के लिए उन्हें यह सब करना पड़ता है।

सना ने इस मामले पर जवाब देने के लिए सोशल साइट को जरिया बनाया और फेसबुक पर उन्हें जमकर सुनाया है। उन्होंने लिखा है कि सिंदूर लगाने से उनके मुसलमान होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि उनकी मां और नानी दोनों मंगलसूत्र पहनती हैं और यह सुहाग का प्रतीक है। उनका कहना है कि क्या इससे वह कम मुसलमान हो जाती हैं?

कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ. मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) की बेटी और कप्पू (कपिल शर्मा) की चाइल्डहुड फ्रेंड सरला के रूप में दिखाई देने वाली सरला उर्फ सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है,
जिसमें वे गोवा के एक पूल में बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनका चेहरा नहीं वरन पीठ दिखाई दे रही है। फोटो को कैप्शन देते हुए सुमोना ने लिखा है, “किसी और की होने से पहले मैं खुद की हूं।”
देखिये तस्वीरें


सफलता के एवरेस्ट को छू रहे सलमान खान ने तय कर लिया है कि भविष्य में वह अपनी फिल्मों से होने वाली कमाई किसी से साथ नहीं बांटेंगे। उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) ने अपने विस्तार की योजना बनाई है।
इसके मुताबिक सलमान न केवल फिल्म निर्माण करेंगे बल्कि मार्केटिंग और वितरण भी खुद करेंगे। इससे सारा पैसा उनकी कंपनी के पास जाएगा। 2014 में एसकेएफ शुरू करने वाले सलमान ने हीरो और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में बनाईं मगर उसके वितरण-मार्केटिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म स्टूडियो को साथ जोड़ा था।
हीरो में सलमान को घाटा हुआ मगर बजरंगी भाईजान ने उसकी भरपाई की। सूत्रों के अनुसार निर्देशक कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में पूरा धन सलमान लगा रह हैं और इसे स्टूडियो के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। सूत्रों की मानें तो सलमान ने अपनी टीम के साथ बीते हफ्ते बैठक में फैसला किया कि एसकेएफ ही ट्यूबलाइट के वितरण और मार्केटिंग का काम करेगी।
सलमान प्रोडक्शन हाउस का विस्तार चाहते हैं और इस वजह से आगे बढ़ने के लिए किसी अन्य कंपनी का सहारा ट्यूबलाइट में नहीं लेंगे। सलमान की टीम ने फिल्म मार्केट का पिछले कुछ महीनों में गहन रिसर्च किया है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खूब अच्छे ढंग से महसूस कर रहे हैं कि उनका स्टारडम दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' से अपनी अलग पहचान बना चुकी एमी जैक्शन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने खलबली मचा दी है। दरअसल इसमें एमी और उनकी दोस्त स्टेज पर हैं
लेकिन कमर के पीछे से दोनों के हाथ एक दूसरे के हिप पर हैं। मामला सिर्फ हाथ होने तक ही सीमित नहीं है। इस तस्वीर को एमी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसके बाद उनके फैंस ने उनसे कई सवाल कर डाले। इस तस्वीर पर एमी और उनकी फ्रैंड को लेस्बियन तक कहा जा रहा है। फैंस इतने पर भी नहीं रुक रहे और कई आपत्तिजनक कमेंट भी कर रहे हैं।
तस्वीर में देखने से साफ है कि एमी की फ्रैंड लगातार अपना हाथ उनके हिप को मसल रही हैं। एक फैन ने एमी की तस्वीर पर कमेंट किया, 'गंदी बात, गंदी बात' तो वहीं दूसरा कमेंट है 'हवस की खुराक लेते हुए'। एक फैन ने लिखा है 'लेस्बो'।
आपको बतादे एमी जैक्शन पहली बार अपनी तस्वीर की वजह से चर्चा में नहीं हैं। एमी की बोल्ड तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अपने तस्वीर के लिए फैंस की गालियां खा रहीं एमी दक्षिण भारत की फिल्मों में बेहद मशहूर हैं। वो अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज ब्लिंग' में दिखीं। इस फिल्म में उनके बिकनी अवतार ने खूब सुर्खियां पाईं।
एमी जैक्शन इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म कर रही हैं। वो अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का 24 जुलाई को हैपी बर्थडे था. सलमान ने लूलिया के लिए खास बर्थ डे पार्टी रखी थी. पार्टी में करीबी दोस्त और सलमान के परिवार के कुछ सदस्य ही शामिल थे.
सलमान खान की करीबी दोस्त प्रीति जिंटा भी बर्थ डे पार्टी में आईं थीं. प्रीति ने लूलिया के जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तो फिर लूलिया कैसे पीछे रहतीं. लूलिया ने उसी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं उसे बहुत पंसद करती हूं!!! अद्भुत एनर्जी, सबसे खूबसूरत मुस्कुराहट, वह हर किसी को खास महसूस कराती है. शुक्रिया प्रीति जिंटा, यू आर द बेस्ट!’



इनकम टैक्स विभाग ने शाहरुख़ खान को एक नोटिस भेज उनसे उनसे बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड और दुबई में निवेश का ब्यौरा मांगा है शाहरुख़ खान को यह नोटिस लगभग 15 दिन पहले भेजा गया था. जी हाँ कालेधन के शक के दायरे में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान आ गए हैं।
लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि उनके पास कालाधन है या नहीं। सूत्रों के अनुसार शाहरुख़ को इन्कम टैक्स एक्ट के सेक्शन 131 के तहत नोटिस भेजा गया, यह कानून इनकम टैक्स अधिकारियों को जांच करने का हक देता है।
शाहरुख को भेजा गया इनकम टैक्स विभाग का नोटिस सरकार की कालेधन के खिलाफ चलाई जा रही उस मुहिम का हिस्सा है जिसमें वह रईसों और तमाम मशहूर हस्तियों के सीक्रेट मनी तो उजागर करने की कोशिश कर रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बताया कि सरकार कालेधन के खिलाफ गंभीर है, सरकार चाहती है कि जो लोग इस तरह के धन को छिपा रहे उसे वो उजागर करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं।

बॉलीवुड के भाई सलमान खान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की आत्मकथा “एस अगेंस्ट ऑड्स” के विमोचन के लिए पहुंचे तो उनसे इस कार्यक्रम में जब सलमान से पूछा गया कि वो क्या बनना चाहते थे?
तो वही बॉलीवुड भाई सलमान खान ने कहा कि मेरे पापा चाहते थे कि मैं एक क्रिकेटर बनूं, जिसके लिए मैं रोज़ सुबह साढ़े पांच बजे उठ कर अभ्यास भी करने जाता था. लेकिन सुबह-सुबह उठ कर अभ्यास करना आसान नहीं था और मैं नहीं कर पाया”.
सलमान कहते हैं, ''समय पर पहुंचना मेरे लिए हमेशा ही चुनौती भरा काम रहा है. यहां तक कि मैं स्कूल भी किसी तरह व़क्त पर पहुंच पाता था.'' अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “सुबह नौ बचे की क्लास के लिए मैं साढ़े आठ बजे जागता था और किसी तरह स्कूल पहुंचता था.''
ख़ुद को बतौर अभिनेता को स्थापित कर चुके सलमान ने बताया, '' जब मैंने फ़िल्मों की ओर रुख़ किया तो मुझे अच्छा लगा और मैंने अपना करियर इसी क्षेत्र में बनाने का निर्णय कर लिया.'' अपनी सफलता का श्रेय वे परिवार को देते हुए कहते हैं “मुझे परिवार का हमेशा से ही सहयोग मिला है, तब जा कर मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं.''

सलमान खान की फिल्म सिनेमा घरों में खूब कमाई कर रही है लेकिन फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मुज़फ्फर नगर के सीजेएम कोर्ट में साबिर अंसारी नाम के एक शख्स ने सलमान खान, और उनकी पूरी टीम पर धोका धड़ी का आरोप लगाया है.
इस्लामपुर के रहने वाले सभी अंसारी का आरोप है कि फिल्म की कहानी उनकी ज़िन्दगी से प्रेरित है. उन्होनो कहा कि फिल्म निर्माता निर्देशकों ने फिल्म बनाने पर रॉयल्टी देने की बात कही थी लेकिन फिल्म बन भी गई और उन्हें रॉयल्टी का एक भी पैसा नहीं मिला।
साबिर की और से कोर्ट में मुकदमा दायर करने वाले वकील सुधीर ओझा ने कहा कि निर्माता निदेशकों ने साबिर बाबा को 20 करोड़ रुपए देने की बात कही थी.
इसीलिए साबिर ने फिल्म के कलाकारों के साथ निर्माता-निर्देशक पर धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

शाहरुख ने मीडिया से भी बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स, अपने बच्चों की पढ़ाई और करियर की बात की। जब शाहरुख से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे उनके नक्शे कदम पर चलेंगे। तो शाहरुख ने कहा, जहां तक पढ़ाई की बात है वो भी उसी तरह आगे बढ़ रहे हैं जिस तरह मैंने पढ़ाई की है। मैंने मास्टर डिग्री की है और आर्यन अभी ग्रैजुएशन की तैयारी कर रहा है। हां एक बात बता दूं कि वो कैलिफोर्निया में एक फिल्म स्कूल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
शाहरुख ने मीडिया से भी बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स, अपने बच्चों की पढ़ाई और करियर की बात की। जब शाहरुख से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे उनके नक्शे कदम पर चलेंगे। इसमें मैं उसकी पूरी मदद कर रहा हूं। मैंने कई इंग्लिश और हिंदी क्लासिक फिल्मों को फोल्डर बना कर उसे दिए हैं। ताकि वो ज्यादा से ज्यादा फिल्में देखे और समझे।
जब उनसे पूछा गया कि उनके कॉम्पिटीटर्स सलमान और आमिर ने रेस्लिंग पर फिल्में की हैं। सुल्तान रिली हो चुकी है और दंगल जल्द आने वाली है। क्या वो भी कोई रेस्लर वाला रोल करने के बारे में सोच रहे हैं। तो शाहरुख ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा, दोनों खान्स रेस्लिंग संभाल सकते हैं। लेकिन मैं किसी एंगल से रेस्लर नहीं लगता। मैं केवल प्यार और रोमांस कर सकता हूं, मुझे रेस्लिंग नहीं आती।
वहीं आमिर के बयान ‘शाहरुख और सलमान मुझसे बड़े स्टार हैं’ के बारे में पूछने पर शाहरुख ने कहा, हम तीनों में बड़ा प्यार है और हम तीनों एक दूसरे के बारे में ऐसा ही सोचते हैं। मुझे भी लगता है कि सलमान और आमिर मुझसे बड़े स्टार हैं। अगर आप सलमान से पूछेंगे तो उनकी भी यही राय होगी। यह एक दूसरे के लिए हमारा प्यार और रिस्पेक्ट है।

अभिनेता राजबब्बर ने पीएम मोदी को लेकर कि एक विवादित टिप्पणी कहा कि मोदी का सीना नहीं पेट छप्पन इंच का है.
जी हाँ आपको बतादे कि सांसद राजबब्बर आए तो आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के परिवार को सांत्वना देने थे, पर उन्होंने यहां भी राजनीति का राग छेड़ दिया।
राजबब्बर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीना नहीं, बल्कि पेट 56 इंच का है। आखिर यह अल्फाज़ राजबब्बर ने क्यों और किस लिए पीएम को बोले यह तो कोई नहीं जनता, अगर कोई जानता है तो वो सिर्फ और सिर्फ राजबब्बर ही जानते है.
कश्मीर के पंपोर में 25 जून को हुए आतंकी हमले में घायल हुए रोजाबाद के जवान सुमन शर्मा व शहीद हुए वीर सिंह के घर आए कांग्रेस के सांसद राजबब्बर ने यहां मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

अचानक एक दिन लिफ़्ट में वो एक ऐसे बच्चे से टकराईं, जो कुछ दुखी और परेशान दिख रहा था. बच्चे और उसकी मां से लिफ़्ट में हुई मुलाक़ात का ब्यौरा दीपिका ने ट्विटर पर शेयर किया है.
कभी डिप्रेशन की शिकार रहीं दीपिका ने उस बच्चे से उसकी उदासी का कारण जानना चाहा, तो पास में खड़ी उस बच्चे की मां ने बताया कि परीक्षा में नंबर कम आए हैं.
कभी डिप्रेशन की शिकार रहीं दीपिका ने उस बच्चे से उसकी उदासी का कारण जानना चाहा, तो पास में खड़ी उस बच्चे की मां ने बताया कि परीक्षा में नंबर कम आए हैं.
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लिफ़्ट में एक ऐसे बच्चे से मिली, जो परीक्षा में कम नंबर आने से दुखी था.तीस वर्षीय अदाकारा हाल ही में हॉलीवुड फ़िल्म ‘xXx : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की शूटिंग पूरी करके लौटी हैं. इसके बाद उस बच्चे को नसीहत देते हुए उसकी मां ने कहा, ‘‘देखो ये बहुत अच्छी स्टूडेंट रहीं होंगी, तभी तो इतनी कामयाब हैं.
इसके बाद दीपिका ने उस बच्चे को दिलासा देते उसकी मां से पूछा कि कितने परसेंट मार्क्स आए हैं?
उसकी मां मे कहा, ‘‘बस 65 प्रतिशत. इसके बाद दीपिका ने कहा, ‘‘बस, इतना ही काफ़ी है. जीवन में एकेडमी, ग्रेड और रिज़ल्ट अलावा भी बहुत कुछ है.
दीपिका आगे कहती हैं कि मेरे यह कहने के बाद बच्चे के चेहरे पर मुस्कराहट आ गई और मां सोचने लगी. अपने आखिरी ट्वीट में सोशल मैसेज देते हुए कहती हैं, ‘‘अपने दिल की सुनों, जिसका जुनून हो वो करो और जियो, प्यार करो और खूब हंसो...उसकी मां मे कहा, ‘‘बस 65 प्रतिशत. इसके बाद दीपिका ने कहा, ‘‘बस, इतना ही काफ़ी है. जीवन में एकेडमी, ग्रेड और रिज़ल्ट अलावा भी बहुत कुछ है.
www.Onlinehindinews.tk पर अब आप पढ़ सकते है. Latest Hindi News, Best Hindi News, Hindi News, Live Hindi News, Breaking News, Hindi News Breaking, Breaking News in Hindi, Daily News and News Headlines from India current affairs, cricket, sports, News in Hindi, Latest News in Hindi, News Hindi, Latest Hindi News, Live Hindi News Headlines India, World News Hindi, Hindi News World,Top News India, Current Hindi News World, Entertainment News Hindi, Sports News Hindi, Cricket News Hindi, Business News Hindi

सलमान के बयान पर देशभर में खूब हल्ला मचा है। हंगामा मचता देख सलमान के पिता सलीम खान को माफी मांगनी पड़ी, वहीं अपनी सफाई में खुद सलमान ने कहा कि वह अब ज्यादा नहीं बोलेंगे, क्योंकि वह जब मुंह खोलते हैं को कुछ न कुछ विवाद खड़ा हो जाता है।
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से उनकी आने वाली फिल्म 'सुलतान' को लेकर सवाल किए जा रहे थे। और जब उनसे पूछा गया कि फिल्म के लिए कुश्ती सीखने में कितनी मेहनत लगी? सलमान खान के रेप वाले बयान पर बॉलीवुड खामोश है। इक्का-दुक्का कलाकारों छोड़ दें तो किसी ने आगे बढ़कर न तो सलमान का हाथ थामा और न ही खुलकर निंदा ही की।
अगर आप इतनी ट्रेनिंग नहीं करेंगे तो फ्रॉड जैसे दिखेंगे। इसके बाद जो शूटिंग करते थे तब छह घंटे जो उठा-पटक होती थी, जो अविश्वसनीय है। फिल्म के लिए 120 किलो के आदमी को उठा कर मुझे दस बार पटकना पड़ता था। पांच अलग-अलग एंगिल से। जबकि कुश्ती मैच में यह एक-दो बार होता है। एक चैनल पर इंटरव्यू के दौरान इरफान से भी सलमान के बयान पर सवाल किया गया तो जवाब में इरफान ने कहा ''वह सलमान पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे।
जवाब सलमान विवादित बयान दे गए, सलमान ने कहा ''सीख तो गए लेकिन इसकी ट्रेनिंग बहुत कठिन है। आपके पास वैसा शरीर होना चाहिए। फुर्ती और पैरों में ताकत। जब तक आप उनकी (पहलवान) तरह ट्रेनिंग नहीं करेंगे, आप वैसे नहीं लगेंगे। मेरी और आमिर की जैसी ट्रेनिंग हुई है वह उन पहलवानों से ज्यादा ही हो गई। छह घंटे तक यह चलता था और बेहद कठिन होता था।
सलमान के इस बयान से बवाल मच गया। हिसार की एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने सलमान खान की टिप्पणी से आहत होकर 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति अदा करने का नोटिस भेजा दिया।
सलमान के इस बयान से बवाल मच गया। हिसार की एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने सलमान खान की टिप्पणी से आहत होकर 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति अदा करने का नोटिस भेजा दिया।
क्या आपको पता है कि करीना कपूर वर्ष 2000 में 'कहो ना...प्यार है' फिल्म से ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली थीं लेकिन उनकी मां बबीता और ऋतिक रोशन के पिता एवं फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन के बीच किसी अनबन को लेकर करीना ने ये फिल्म छोड़ दी और इस फिल्म में अमीशा पटेल को जगह मिली। 
हलाकि इन दिनों सोशल मीडिया पर करीना कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वो 'कहो ना.. प्यार है' फिल्म के सेट पर दिखाई दे रही हैं। फिल्म छोड़ देने के बावजूद सेट पर बेबो क्या कर रही थी?
जबकि राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने भी इसी फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अमिशा पटेल की भी यह पहली फिल्म थी।
इस तस्वीर की सच्चाई बताते हुए करीना ने बोली कि फिल्म छोड़ने से पहले वो फिल्म का एक छोटा सीन कर चुकी थी। इस शॉट में वो ब्लू जींस और नीले रंग के स्वेटर में ऋतिक के साथ समुद्र किनारे खड़ी थी।
आपको बता दें कि 'कहो ना...प्यार है' सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। ऋतिक और अमीशा की भी जमकर तारीफ हुई थी। जबकि बेबो ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के साथ 'रिफ्यूजी' फिल्म के साथ की थी जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर पिट गई थी।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
