
परंपरा अजीब है लेकिन इसकी आड़ में हजारों मासूम लड़कियों के साथ ज्यादती और जबरदस्ती हो रही है। शीर्षक पढ़कर आप चौंक जरूर गए होंगे लेकिन किर्गीस्तान की अनोखी और आपराधिक परंपरा के तहत शादियां ऐसे ही होती हैं। किर्गीस्तान में किसी शादी के लिए जरूरी है कि लड़का लड़की को अगवा करके ले जाए।
कुछ दिनों लड़के की गिरफ्त में रहने के बाद ही लड़के और लड़की की शादी होती है किर्गीस्तान में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। जहां युवक अपनी पसंद की लड़की को अगवा कर लेता है। समाज में बदनामी के डर से परिवार के लोग अपहरणकर्ता से शादी कर देते हैं।
इस देश में लड़की जब 20 साल की हो जाती है तो उन्हें सड़क, घर या फिर बाज़ार कहीं से भी किडनैप कर लिया जाता है। इस दौरान लड़का लड़की को मनाने की कोशिश करता है। लेकिन हर लड़की नहीं मानती तो लड़का उसकी अस्मत तक लूट लेता है। अस्मत खोने के बाद मजबूरी में लड़की को उसे पति मानना ही पड़ता है।
किर्गीस्तान की सरकार इस परंपरा पर रोक लगा चुकी है लेकिन कबीलों और कस्बों में अब भी यह परंपरा कायम है। यूनेस्को की रिपोर्ट कहती है कि हर साल 12000 लड़कियों का जबरन अपहरण किया जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक इस देश में 68 से लेकर 75 प्रतिशत तक जो भी शादियां होती हैं वह अपहरण के बाद ही की जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment