
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की औसत उम्र ज्यादा देखी जाती है। इसका कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। अब वैज्ञानिकों ने इसकी वजह खोज निकाली है। एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों के मुकाबले धीरे कमज़ोर होती है और उनकी लंबी आयु की यही वजह होती है।
एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों के मुकाबले धीरे कमज़ोर होती है और उनकी लंबी आयु की यही वजह होती है। प्रतिरोधक क्षमता ही किसी संक्रमण और अन्य बीमारियों से शरीर की रक्षा करती है लेकिन जब यह ठीक से काम न करे तो बीमारियों की वजह भी बनती है।
टोक्यो मेडिकल और डेंटल यूनिवर्सिटी के एक शोध में 20 साल से 90 साल की उम्र के बीच के 356 स्वस्थ पुरुषों और महिलाओं के खून के नमूनों की जांच की गई। इस शोध में देखा गया कि पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही उम्र के साथ-साथ प्रति व्यक्ति सफेद रक्त कोशिकाओं में गिरावट देखी गई।
0 comments:
Post a Comment