हरियाणा ने छोड़ा पानी, ‌दिल्ली बाढ़ के खतरे में

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर इतना बढ़ गया कि शनिवार को इसमें से 13988 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा जो धीरे-धीरे दिल्ली में पहुंच रहा है और राजधानी में यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है। 

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश का असर अब देश की राजधानी दिल्ली में भी दिखने लगा है। आशंका जताई जा रही है कि रविवार शाम तक हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली में पहुंच जाएगा जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के स्तर (204 मीटर) तक पहुंच जाने की आशंका है। 

ऐसे में दिल्ली में बाढ़ की ‌स्थिती पैदा हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204 मीटर से ऊपर जाता है तो राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर सकता है

बारिश से राजधानी में स्थित सभी अंडरपास में पानी भर गया था। वाहन चालक ये अंदाजा नहीं लगा सक रहे थे कि वहां कितना पानी है। पुलप्रह्लादपुर अंडरपास में तो डीटीसी की दो बसें डूब गई थी। ड्राइवर व कंडेक्टर बस की छत पर चढ़ गए थे। मूलचंद, जखीरा, पालम, धौला कुआं, सरिता विहार और भैरों मार्ग अंडरपास में दोपहर तक पानी भरा रहा।

Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

/ / हरियाणा ने छोड़ा पानी, ‌दिल्ली बाढ़ के खतरे में

«
Next

Newer Post

»
Previous

Older Post

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

No comments :