
इस टैक्स के बारे में जिसने भी सुना वह चौंक गया कि भला ये कैसा अजीब टैक्स है।केरल में पहली बार फैट टैक्स लगने जा रहा है। इसके तहत सैंडविच, बर्गर, पास्ता, पिज्जा जैसे खानों पर 14.5% फैट टैक्स लगेगा। लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे हैं
दुनिया के सबसे अजीब टैक्सेस के बारे में। कहीं गंजों को विग लगाने पर देना पड़ता है टैक्स तो कही गरीब महिलाओं को देना पडता था वक्ष कर। सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन भारत के इतिहास में यह शर्मसार करने वाला टैक्स था। त्रावणकोर साम्राज्य के दौरान केरल में गरीब और छोटी जाति की महिलाओं पर वक्ष कर लगता था।
राज परिवार की महिलाओं को छोडकर राज्य की हर महिला को अपने वक्ष ढकने का अधिकार पाने के लिए वक्ष कर देना पड़ता था। इस अपमान और ज्यादती से परेशान होकर नांगेली नामक महिला ने अपने वक्ष काटकर कर वसूलने वाले के हाथ में थमा दिए थे। भारी रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई लेकिन भारतीय इतिहास में काले धब्बे की तरह जमा ये कर तभी समाप्त कर दिया गया।

जर्मनी में जिस्मफरोशी से आजीविका चलाने वालों से सेक्स टैक्स लिया जाता है। 2004 में आए इस टैक्स कानून के अनुसार हर प्रॉस्टिट्यूट को हर महीने 150 यूरो का टैक्स देना अनिवार्य होगा। वहीं पार्ट टाइमर को हर दिन के 6 यूरो चुकाने पड़ते हैं। इस सेक्स टैक्स की बदौलत जर्मनी में 1 मिलियन यूरो सालाना आमदनी होती है।
0 comments:
Post a Comment