जानिए इस बार हज करने वालो के साथ होगा कुछ खास : सऊदी अरब

सऊदी अरब ने इस साल मक्का जाने वाले हज यात्रियों के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट तैयार किया है। इसमें हज यात्रा और श्रद्धालुओं से जुड़ी कई अहम जानकारियां होगीं। पिछले साल हज यात्रा के दौरान मक्का के पास हुई भगदड़ में 750 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 900 लोग घायल हुए थे।
सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट में श्रद्धालुओं की निजी और मेडिकल जानकारियां दर्ज की जाएंगी ताकि अधिकारी यात्रियों की पहचान कर सकें और उन्हें जरूरी मदद मुहैया करा सकें। इसके अलावा हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए 1000 नए निगरानी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इसके अलावा यात्रियों की मदद के लिए बहुभाषिया हेल्प डेस्क होगा ताकि अरबी नहीं बोलने वाले यात्रियों का मार्ग दर्शन किया जा सके। इस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट पर पानी का असर नहीं होगा और यह जीपीएस सिस्टम से भी जुड़ा हुआ होगा।
इसमें जो भी सूचनाएं होंगी वे स्मार्टफोन के जरिए मंत्रालय, सुरक्षा और सेवा निकायों के कर्मचारियों की पहुंच में होंगी। आईडी ब्रेसलेट में पासपोर्ट नंबर और घर का पता जैसी कुछ बेहद ख़ास जानकारियां होगीं। इसके साथ ही यह हज यात्रियों को नमाज़ का समय भी बताएगा।

Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

/ / जानिए इस बार हज करने वालो के साथ होगा कुछ खास : सऊदी अरब

«
Next

Newer Post

»
Previous

Older Post

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

No comments :