अपना जन्मदिन अपने क्लास के दोस्तों के साथ मनाने को लेकर वह खुशी से भरी हुई थी। उसने इंवीटेशन भी भेज दिए थे। वह पार्टी की पूरी तैयारी के साथ अपने दोस्तों के आने का इंतजार करती रही परंतु कोई नहीं आया। हैली सोरेंसेन पिछले साल 18 साल की हुई।
हैली के 19वें जन्मदिन पर ऐसा न हो इसके लिए उसकी कजिन सिस्टर रिबेका गिल्डफोर्ड ने अनोखा तरीका खोजा। उसने फेसबुक पर एक नोट जिसमें हैली को समझदार, स्मार्ट, अच्छी स्टूडेंट और अच्छी दोस्त बताया साथ ही लिखा कि क्या सिर्फ ऑटिज्म पीड़ित होने से उसके ये सभी गुण छुप जाते हैं।
उसने हैली के लिए बर्थडे कार्ड भी भेजने का सुझाव दिया। अगर हैली के आगामी जन्मदिन पर उसे सारी दुनिया से बर्थडे विश और कार्ड मिलें तो वह निश्चिततौर पर पिछले साल का दुख भूल जाएगी। रिबेका ने इंटरनेट के माध्यम से हैली के लिए बर्थडे विशेज (जन्मदिन की शुभकामनाएं) भेजने का अनुरोध किया।
माना जा सकता है कि इस बार हैली का जन्मदिन दुनियाभर से मिलीं बधाईयों के साथ बहुत अधिक खास होगा। इस नोट के इंटरनेट पर डलने के बाद से यह 2, 25,000 बार शेयर हो चुका है। हैली का 19वां जन्मदिन 2 जुलाई को है।

0 comments:
Post a Comment