
मॉस्को की केंद्रीय मस्जिद जुमा मस्जिद या कैथीड्रल मस्जिद के नाम से भी जानी जाती है. 1904 में बनी यह मस्जिद यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल है और जीर्णोद्धार के बाद यहां 10,000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं.
इस मौके पर पुतिन ने कहा कि रूस के मुस्लिम नेता बहुत ही बहादुरी के साथ चरमपंथियों के प्रोपेगेंडा का विरोध कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों के लिए सम्मान प्रकट करता हूं जिन्होंने देश के लिए बहुत ही बहादुरी का काम किया है।
वर्ष 2011 में इसे गिरा दिया गया और इसके स्थान पर बड़ी मस्जिद को बनाया गया। इस मस्जिद में एक साथ 10,000 लोग बैठकर नमाज पढ़ सकते हैं। यह मस्जिद वर्ष 1904 में बनी थी लेकिन इसका आकार काफी छोटा था।
आपको बताते चले कि रूस में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 2.3 करोड़ है। अधिकतर मुस्लिम देश के उत्तरी काउकेशियन रिपब्लिक्स में रहते हैं। करीब 20 लाख मुस्लिम मास्को में रहते हैं।
0 comments:
Post a Comment