गुजरात में सूरत के नौसारी से ऑटो रिक्शा चुराने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शख्स ने हैरान करने वाली दास्तां बयान की है। आरोपी ने कहा है कि जब वह 13 साल का था तभी से चोरी कर रहा है। उसने बताया कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से चोरी करने को मजबूर होना पड़ा है।
गुजरात पुलिस ने आरोपी से की गई पिछली चोरियों के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि वह मुंबई के विभिन्न इलाकों में कई चोरियां कर चुका है और इसलिए वह छह साल की तक जेल में भी गुजार चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ इसलिए चोरियां कर रहा है ताकि वह पूरी दुनिया से दूर जेल में जीवन गुजार सके।
आरोपी ने बताया कि जब वह करीब 13 साल का था तब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका दिल तोड़ दिया था और तभी उसे उसे चोरी करने की लत लग गई थी। आरोपी का नाम महबूब खान पठान है।
इसके बाद वह अपने में घर में छोटी-छोटी कई चोरियां की। उसके घर वाले उसकी हरकत से परेशान होकर उसे ठीक कराने की ठानी और इसके लिए उसे एक तांत्रिक के पास ले गए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
पठान ने पहली बार अपने घर से 250 रुपए चुराए थे। इस दौरान वह आठवीं में पढ़ रहा था। पठान ने पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से वह अपसेट था और इसी दौरान उसने पहली बार चोरी की थी।
0 comments:
Post a Comment