नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा कांड की मथुरा की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अखलाक के घर में मिला मांस, गाय या उसके बछड़े का है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद मामला एक बार फिर तूल पकड़ सकता है। बता दें, बीफ खाने की खबर फैलने के बाद पिछले साल सितंबर में भीड़ ने अखलाक के घर पर हमला बोल दिया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान रिपोर्ट आई सामने
- अखलाक पर हमला करने के आरोप में अरेस्ट विशाल राणा के केस की मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी।
- सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फॉरेंसिक लैब के रिपोर्ट की मांग की, जिसके बाद रिपोर्ट सामने आई।
- इसके बाद एक अंग्रेजी वेबसाइट ने लैब की रिपोर्ट जारी कर दी।
- इसमें लिखा है कि अखलाक के फ्रिज में मिले सैंपल गोमांस (बीफ) के ही थे।
- बता दें, अखलाक के घर पर हमला करने के आरोप में 8 लोग अरेस्ट हुए हैं।
आरोपी पक्षों ने गलत बताया था
- करीब 8 महीने पहले दादरी के बिसाहड़ा में बीफ को लेकर हंगामा हुआ था।
- आरोप था कि ग्रामीणों ने अखलाक और उसके बेटे से बीफ के शक में मारपीट की थी।
- घटना में अखलाक की मौत हो गई थी। मामले में आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
- आरोपी पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था।
- इसके बाद से ही फॉरेंसिंक लैब की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की जा रही थी।
- आरोपी पक्ष के वकील रामशरण नागर ने बताया कि रिपोर्ट कोर्ट से मिली है।
- मथुरा लैब ने कंफर्म किया है कि जो मांस अखलाक के घर में मिला था, वह गाय या बछड़े का था।
मोदी सरकार के खिलाफ चला था आंदोलन, लोगों ने लौटाए थे अवॉर्ड
- इस घटना को लेकर काफी हंगामा मचा था और मोदी सरकार के खिलाफ कई ने अपने अवॉर्ड लौटा दिए थे।
- सितंबर, 2015 में अखलाक (44) और उसके बेटे दानिश को भीड़ ने पीटा था। दसमें अखलाक की मौत हो गई थी और दानिश गंभीर रूप से जख्मी हुआ था।
- दादरी के बिसहाड़ा गांव में कई दिनों तक तनाव के हालात बने रहे थे और पुलिस के साथ पीएसी की कंपनी तैनात करनी पड़ी थी।
- इस घटना के बाद कई साहित्यकारों और फिल्म मेकर्स ने अपने अवॉर्ड लौटाते हुए कहा था कि देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रही है।

0 comments:
Post a Comment