.बांग्लादेश के रेल मिनिस्टर मुजीबुल हक को 69 साल की उम्र में पहली बार पिता बनने की खुशी नसीब हुई है। ढाका के प्राइवेट हॉस्पिटल में उनकी पत्नी होनुफा अख्तर ने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने डेढ़ साल पहले 38 साल छोटी होनुफा से शादी की थी।
अपने बर्थडे से ठीक तीन दिन पहले बने पिता...
- मुजीबुल अपने बर्थडे से ठीक तीन दिन पहले पिता बने हैं।
- उन्होंने खुद मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मां और बच्चा दोनों ही हेल्दी और फिट हैं।
- होनुफा को बुधवार की रात हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और शनिवार को उन्होंने बेटी को जन्म दिया।
38 साल छोटी लड़की से की थी शादी
- अक्टूबर 2014 में 67 साल की उम्र में मुजीबुल हक ने 38 साल छोटी होनुफा अख्तर से शादी की थी।
- रेल मंत्री की इस शादी के चर्चे बांग्लादेश से लेकर विदेशी मीडिया तक में रहे।
- कोमिला के चांदिना में भव्य समारोह में दोनों की शादी हुई थी।
- अकेले मुजीबुल हक की ओर से 700 मेहमानों ने इस शादी समारोह में शिरकत की थी।
0 comments:
Post a Comment