
क्या कभी आपने किसी ऐसी प्रथा के बारे में भी सुना होगा। जिसमे लड़कियों के जिस्म को सिर्फ १० के स्टाम्प पर बेचा जाए.
यदि आप सोच रहे हैं कि ऐसा नहीं है तो आप गलत सोच रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी ही प्रथा के बारे में जो कुप्रथा बन गयी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार यह प्रथा है मध्य प्रदेश के शिवपुरी कि जो धड़ीचा प्रथा के नाम से प्रचलित है। औरतों की खरीद फरोख्त की इसी प्रथा की शिकार कल्पना अब तक दो पति बदल चुकी है और दो साल से दूसरे पति रमेश के साथ रह रही है।
यहां प्रथा की आड़ में गरीब लड़कियों का सौदा होता है और उनकी मंडी लगती है। इसमें पुरुष अपनी पसंदीदा औरत की बोली लगाते हैं। सौदा तय होने के बाद बिकने वाली औरत और खरीदने वाले पुरुष के बीच अनुबंध किया जाता है और यह अनुबंध 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टाम्प पर किया जाता है।
आपको बतादे कि घटता का मुख्य कारण है लिंगानुपात। एक अनुमान के मुताबिक यहां हर साल करीब 300 से ज्यादा महिलाओं को दस से 100 रूपये तक के स्टांप पर खरीदा और बेचा जाता है इतना ही नहीं शर्त के मुताबिक खरीदने वाले व्यक्ति को महिला को एक निश्चित रकम देनी पड़ता है।
0 comments:
Post a Comment