
एक 47 वर्षीय डॉक्टर को बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर अपने मरीज से ही बलात्कार का आरोप लगा है।
आरोपी डॉक्टर पर आरोप है कि उसने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली स्थित अपने आवास पर लेकर आया और बलात्कार किया। उसे शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीँ डॉक्टर ने महिला की सर्जरी की और दो पिन उसके पैरों में लगाए। बाद में डॉक्टर ने एक पिन उसके पैर से निकाल दिए लेकिन दूसरी पिन निकालना भूल गया। इसका परिणाम ये हुआ कि दो साल बाद फिर महिला को दर्द शुरू हो गया।
प्लम्बर के जाने के बाद ही उसने महिला से बलात्कार किया। महिला ने बताया कि मैंने घटना का विरोध किया तो उसने मुझे मारा। इतना ही नहीं उसने मेरे हाथ को भी मरोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी डॉक्टर महिला को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर के पास गया। इसी दौरान मौका मिलते ही महिला मौके से भाग गई। उसने दिल्ली के द्वारका 23 पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने सेक्शन आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के मामले में शिकायत दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल परीक्षण में महिला से बलात्कार की पुष्टि हुई है। इस बीच आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि डॉक्टर उस पर मामले को वापस लेने का दबाव बना रहा है।
0 comments:
Post a Comment