
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार ए आर रहमान को संगीत के जरिए एशियाई संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए जापान के शीर्ष सांस्कृतिक सम्मान “ग्रांड फुकुओका पुरस्कार 2016” पुरस्कार से नवाजा गया है।
इस पुरस्कार के तहत संगीतकार रहमान को “फ्राम द हार्ट- द वर्ल्ड ऑफ ए आर रहमान्स म्यूजिक” विषय पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया है। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष दिया जाता है।
जापान के फुकुओका शहर में 1990 में इस सालाना पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई थी।
इसका मुख्य उद्देश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए काम करने वाले लोगों, संगठनों और समूहों को प्रोत्साहित करना है।
0 comments:
Post a Comment