काठमांडू.नेपाल आर्मी सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा की वजह से विवादोंं में आ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि आर्मी के कई टॉप अफसर और जनरल वर्दी में इन दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसे आर्मी की इमेज से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार को कई शिकायतें भी मिली हैं।
नेपाल पीएम ऑफिस ने होम मिनिस्ट्री से सफाई मांगी है। वहीं, नेपाल आर्मी ने इसे सामान्य बात बताया है।क्या है ये मामला और क्यों सोनाक्षी-मलाइका नेपाल गई थीं
- सोनाक्षी और मलाइका एक चैरिटी शो आमरापंक्षी में शामिल होने काठमांडू पहुंची थीं।
- यह शो पिछले साल आए भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए किया गया था। इसे नेपाल आर्मी वाइव्स एसोसिएशन ने आर्गनाइज किया था।
- इस ऑर्गनाईजेशन की हेड ऑर्मी चीफ जनरल राजेंद्र छेत्री की वाइफ हैं।
आर्मी की इमेज पर उठे सवाल
- कांतिपुर डेली के मुताबिक, जनरल समीर शाई सोनाक्षी की अगवानी के लिए शुक्रवार को त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट गए थे।
- सोनाक्षी शुक्रवार दोपहर में काठमांडू पहुंची थीं। उन्होंने शनिवार को तुंडीखेल में आमरापंक्षी शो में परफॉर्म किया।

उधर आर्मी के दूसरे बड़े अफसरों ने मलाइका अरोड़ा का वेलकम किया था। मलाइका यहां शुक्रवार की रात पहुंची थीं। नेपाली मीडिया में खबर आने के बाद इसे सेना का मनोबल गिराने वाला और इमेज खराब करने वाला बताया जा रहा है।
इस रपट के बाद पीएम ऑफिस की एक सेल, हैलो सरकार में कई शिकायतें दर्ज कराई गईं। यह आर्मी के दुरुपयोग को लेकर लोक शिकायतों को देखती है। हैलो सरकार के एक अफसर के मुताबिक पीएम ऑफिस ने होम मिनिस्ट्री से सफाई मांगी है। डिफेंस सेक्रेटरी महेश दहाल ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
नेपाल आर्मी ने कहा- इसमें कुछ भी गलत नहीं है नेपाल आर्मी के स्पोक्स्पर्सन ने कहा-आर्मी इसमें कुछ भी गलत नहीं देखती है। आर्मी पर्सनल्स द्वारा वेलकम करना सामान्य घटना है। एयरपोर्ट के बाहर आर्मी जनरल्स का बॉलीवुड एक्स्ट्रेस का वेलकम करना सामान्य सी बात है।
0 comments:
Post a Comment