
बॉलीवुड के सबसे फैमस क्यूट लिटिल स्टार अबराम खान आज 3 साल के हो गए हैं। अबराम जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं उनकी क्यूटनेस भी बढ़ती जा रही है।
अबराम के बर्थडे पर बॉलीवुड किंग शाहरूख खान ने अबराम की एक खास फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी कि उनके लिटिल खान बेटे अबराम का बर्थडे सेलिब्रेशन जमीं से दूर 30,000 फीट ऊपर जारी है।
दरअसल, शाहरूख खान अपने परिवार के साथ फिल्ममेकर करण जौहर का बर्थडे मनाने लंदन गए थे और अब वह इंडिया आ गए हैं। उसी दौरान शाहरूख ने अबराम और सुहाना की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस फोटो को शेयर करते हुए शाहरूख ने लिखा, 'धरती से 30,000 फीट ऊपर बर्थडे सेलिब्रेशनए चिप्स आ चुके हैं, अब इंतजार है कोला और केक का।
सबके दिलों पर राज करने वाले शाहरूख के दिल, धड़कन पर अब बेटे अबराम का राज है। इसमें कोई शक नहीं अबराब शाहरूख के दिल के बहुत करीब है। शाहरूख को जब भी समय मिलता है वह अबराम के साथ अपना समय बिताते हैं। इतना ही नहीं शूटिंग हो या आईपीएल अबराम अपने पिता के साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में कोलकाता में केकेआर के मैच के बाद अबराम और शाहरूख खान को एक मस्ती भरा वीडियो सामने आया। यह वीडियो काफी पसंद किया गया।
0 comments:
Post a Comment