
जाने माने अभिेनेता अनिल कपूर अब ससुर बनने जा रहे हैं।उनकी छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी की सेरेमनी इसी साल दिसंबर में होगी।
कहा जा रहा है कि हाल ही में करण के पेरेंट्स रिया के पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर से बात करने दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे। इस मुलाकात में सब कुछ फाइनल हो चुका है। शादी इसी साल दिसंबर में मुंबई में होगी। क्या करती हैं रिया
रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 'आयशा' (2010) और 'खूबसूरत' (2014) को प्रोड्यूस किया है। उनके प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' है, जो इसी साल रिलीज हो सकती है।
जानिये कौन हैं करण बुलानी
करण के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध तो नहीं है। लेकिन उन्होंने अपनी सोशल नेटवर्क प्रोफाइल में खुद को फिल्ममेकर बताया है। गौरतलब है कि 2014 में ऐसी खबरें आई थीं कि रिया 'सात हिंदुस्तानी' टाइटल वाली एक फिल्म बनाने जा रही हैं,
जिसे उनके ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी डायरेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई प्रोजेक्ट फ्लोर पर नहीं आया है। करण ने 'आयशा' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया है।
0 comments:
Post a Comment