
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आर्मी हॉस्पिटल से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सर गंगाराम में इसलिए भर्ती कराया गया है, क्योंकि पहले भी उनका यहां से इलाज हो चुका है।
69 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार आधी रात के आसपास चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया था। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वाराणसी में रोड शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।
कांग्रेस समिति के मीडिया सेल के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, कल देर रात तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकीय देखरेख में इलाज चल रहा हैं।
अस्पताल में अपनी मां के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद हैं। उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी उनसे मिलने आए। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि वाराणसी में सोनिया को डिहाइड्रेशन, उल्टी और तेज बुखार हो गया था। अब उनकी हालत स्थिर है।
आपको बतादे कल रोड शो के दौरान सोनिया मैदागिन से लहुराबीर चौराहे पर पहुंची ही थीं कि उनकी तबीयत नासाज हो गई। उन्हें एसपीजी ने एक होटल में आराम के लिए पहुंचाया। इसके बाद सरदार पटेल और कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमाओं के पास जाने का उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
0 comments:
Post a Comment