यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की 2 लाख छात्राओं को स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) का दर्जा दिया। इन छात्राओं को ‘पॉवर एंजिल्स’ के नाम से जाना जाएगा। ये पॉवर एंजिल्स महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करेंगी।
इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि हमारी बहन-बेटियां तकलीफ में न रहें। पॉवर एंजिल्स को बधाई, महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने लगातार काम किया है। महिला सुरक्षा के अभियान को सफलता मिली।
वहीँ उन्होंने विपक्षियों की बात करते हुए कहा कि विपक्षी कह सकते हैं कि यूपी में छेड़खानी ज्यादा हो रही। हमारी सरकार ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था की है। 1090 से महिलाओं, बेटियों को मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलीला में दिल्ली वाले आए, लेकिन कुछ दिए नहीं। दिल्ली वाली सरकार बताए यूपी को क्या दिया? उप्र ने उन्हें 73 सांसद दिए उप्र को क्या मिला? वो अच्छे दिन कहां चले गए?
0 comments:
Post a Comment