बांदा/झांसी.किसान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने पांच बच्चों को बीते तीन दिन से खाना नहीं खिला पाया था। सूचना पर पहुंचे डीएम ने मदद के सभी निर्देश दिए हैं।

बदौसा थानाक्षेत्र में किसान बबली यादव (33) ने गुरुवार की सुबह 8.30 बजे घर के आंगन में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि बबली के पास जमीन नहीं थी। उसने गांव के लल्लू सिंह से दो बीघा खेत लिया था। उसने कई लोगों से कर्ज लेकर फसल बोई थी। साल भर की मेहनत के बाद कुल 8 मन गेंहू पैदा हुआ। इसमें 1 मन गेहूं कटाई करने वाले मजदूर और 7 मन खेत मालिक ने ले लिया।
पत्नी के अनुसार, पहले ही कर्ज था। अनाज जाने से घर में कुछ भी खाने को नहीं बचा। उसके मासूम बच्चे भूखे थे। बच्चों को तीन दिन से खाना नहीं मिला। इसी से परेशान होकर उसने सुसाइड किया।एसडीएम अतर्रा विनय पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को 50 किलो अनाज दिया। उनका कहना है कि मौत की वजह गरीबी थी। वहीं, इस मामले में डीएम बांदा योगेश कुमार ने मृतक परिवार को सभी योजनाओं के तहत मदद करने के निर्देश दिए हैं।
0 comments:
Post a Comment