Home / All post
नवाज शरीफ ने फिर उगला जहर, बोले- कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं
कश्मीर मुद्दे पर लगातार पूरी दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर अपना ...
Read More
मोबाइल रिपोर्ट से हुआ खुलासा -देशविरोधी नारेबाजी से कन्हैया का संबध नहीं, खालिद ने बुलाए थे नारेबाज
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों से जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कोई संबंध नहीं है। कन्हैया ने न तो आरोपियों...
Read More
पुरुषों की टी-20 लीग के बीच पहली भारतीय महिला
ऑस्ट्रेलिया की महिला टी-20 लीग, बिग बैश में भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत खेलती दिखाई देंगी. भारत की तरफ़ से किसी विदेशी टी-20 लीग ...
Read More
अपना बदला लेने में कामयाब हुए माइकल फेल्प्स, जीते 21 स्वर्ण पदक
रियो ओलंपिक खेलों में माइकल फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी की एकल प्रतियोगिता में अपना 20वां स्वर्ण पदक जीत लिया है. साथ ही उनकी...
Read More
सलमान खान बोले नवाज़ुद्दीन हैं बॉलीवुड के अगले ‘सलमान’
बॉलीवुड में सलमान खान की तरह बनने की ख्वाहिश रखने वाले एक्टरों की कमी नहीं, लेकिन खुद सलमान खान बहुत कम ही लोगों से प्रेरित हो पाते ह...
Read More
बेटे को बचाने के लिए कर दी 80वर्ष के बुजूर्ग की गला रेत कर हत्या
रिपोर्ट : अज़ीम शैख़/ शबाब आलम आखिर क्यो ममता की आढ़ में नही दिखा कोई ओर अगर सुनीता मां है तो वृद्ध भी किसी का बाप था किसी का बेट...
Read More
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
Latest Post

कश्मीर मुद्दे पर लगातार पूरी दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर अपना शुतुरमुर्गी रवैया दिखा दिया है। मंगलवार को नवाज ने कहा वह संयुक्त राष्ट्र की आमसभा में एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे को उठाने का प्रयास करेंगे। इस मुद्दे को लेकर नवाज शरीफ ने मंगलवार को बैठक बुलाई थी जिसमें यूएन की आगामी बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। हालांकि पाकिस्तान इस नापाक मुद्दे पर कई मौकों पर मुंह की खा चुका है लेकिन बकौल- राजनाथ पडोसी है कि मानता ही नहीं।
यह पाक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्द को उठाए कि किस तरह भारत ने कश्मीर में अपनी दमनकारी नीतियों को चला रखा है।
एक बार फिर वह अपनी नापाक कोशिशों को परवान चढ़ाने की कवायद में लग गया है। मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर हुई बैठक के बाद पाक प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं है यह संयुक्त राष्ट्र की अनसुलझा मुद्दा है।
पाक प्रधानमंत्री ने यहां तक कहा कि कश्मीरियों को आत्म निर्णय का अधिकार न मिलना संयुक्त राष्ट्र की लगातार विफलताओं का प्रतीक है। आत्मनिर्णय का अधिकार कश्मीरियों का मूलभूत अधिकार है। पाक प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई इस बैठक में विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, पीएम के विशेष सहायक सैयद तारिक फातिमी, विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि डा. मलीहा लोधी और संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत जलील अब्बास जिलानी मौजूद रहे।

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों से जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कोई संबंध नहीं है। कन्हैया ने न तो आरोपियों को अपने मोबाइल से फोन किया था और न ही मैसेज किए थे। न ही कन्हैया ने उन्हें जेएनयू बुलाया था।
ये कन्हैया की मोबाइल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। हालांकि कन्हैया के मोबाइल की रिपोर्ट को एक बार फिर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस ने बारीकी से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि उमर खालिद की मोबाइल की जांच व तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि खालिद ने ही देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों को जेएनयू बुलाया था।
ऐसे में अब पुलिस उमर खालिद को मुख्य आरोपी बना सकती है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस जेएनयू के कई छात्र नेताओं को आरोपी बना सकती है। पुलिस इनकी हैंडराइटिंग के नमूनों से उस फॉर्म की हैंडराइटिंग से मिलाना चाहती है जो जेएनयू में देशविरोधी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जेएनयू प्रशासन को भेजा गया था।

ऑस्ट्रेलिया की महिला टी-20 लीग, बिग बैश में भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत खेलती दिखाई देंगी. भारत की तरफ़ से किसी विदेशी टी-20 लीग में हिस्सा लेने वाली वो पहली खिलाड़ी हैं. उन्हें लीग की टीम सिडनी थंडर्स का साथ मिला है. इस लीग में खेलने की दिलचस्पी हरमनप्रीत को लम्बे समय से थी,
लेकिन घरेलू टूर्नामेंट के लीग के ही समय होने की वजह से उन्हें बीसीसीआई और अपनी घरेलू टीम से एनओसी लेने में वक्त लग गया. लेकिन दिसंबर में होने वाली इस लीग के दूसरे सत्र में हिस्सा लेने के लिए अब वो पूरी तरह तैयार हैं. हरमनप्रीत को सिडनी थंडर्स के अलावा दो और टीमों से भी प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसी टीम को ही चुना.
हरमनप्रीत कहती हैं, “सिडनी थंडर्स पिछले साल की विजेता टीम है. इस टीम में सिर्फ़ एक ही विदेशी खिलाड़ी है, लिहाज़ा मुझे खेलने के मौक़े इस टीम के साथ ज़्यादा मिलेंगे.” हरमनप्रीत कौर टी-20 की अच्छी खिलाड़ी मानी जाती हैं. 61 टी-20 मैचों में वो अबतक 22.04 के औसत से 992 रन बना चुकी हैं. साथ ही 13 विकेट भी उनके नाम हैं.
भारतीय महिला खिलाड़ियों को बिग बैश लीग के पहले सत्र में शामिल होने के भी प्रस्ताव मिले थे, लेकिन तब बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में शामिल होने देने के पक्ष में नहीं था. लेकिन नए सचिव अनुराग ठाकुर ने नियमों में बदलाव किए हैं. ऐसे में हरमनप्रीत को उम्मीद जगी है कि जल्द ही पुरुषों की तरह महिलाओं का भी आईपीएल देखने को मिल सकता है.

रियो ओलंपिक खेलों में माइकल फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी की एकल प्रतियोगिता में अपना 20वां स्वर्ण पदक जीत लिया है. साथ ही उनकी टीम ने 4×200 मीटर फ्री-स्टाइल रीले तैराकी प्रतियोगिता जीत ली है जिसके बाद ओलंपिक में फेल्प्स के गोल्ड मेडल का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है.
31 साल के अमरीका के फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में तय दूरी को 1 मिनट 53.36 सेकेंड में पूरा किया. मंगलवार रात हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने मौजूदा चैंपियन चाड ली क्लो को हरा कर अपना 20वां स्वर्ण पदक पक्का किया. दूसरा स्थान जापान के मासाटो सकाई और तीसरा स्थान हंगरी के टमस केंद्रेसी को मिला. क्लो चौथे स्थान पर रहे.
साल 2012 के लंदन ओलंपिक में 24 साल के क्लो ने फेल्प्स को हरा दिया था. इन खेलों के बाद फेल्प्स खेलों से सन्यास लेने वाले थे. लेकिन वो 2014 में फिर पूल में लौट आए. रियो 2016 में 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी जीतना उनका लक्ष्य था, ख़ास कर चार साल पहले मिली हार के बाद. फेल्प्स ने 4X200 मीटर फ्री-स्टाइल रीले तैराकी में अपने अमरीकी साथियों – कोनोर डॉयर, फ्रांसिस हास, रायन लॉशे के साथ हिस्सा लिया.
उन्होेंने ब्रितीनी टीम को पछाड़ कर इसमें गोल्ड मेडल हासिल किया. इसी सप्ताह फेल्प्स और क्लो एक बार फिर 100 मीटर की बटरफ्लाई में आमने-सामने होंगे. उधर टेनिस की एकल प्रतियोगिता में विश्व की पहली वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स को हारने के बाद ओलंपिक से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है.

बॉलीवुड में सलमान खान की तरह बनने की ख्वाहिश रखने वाले एक्टरों की कमी नहीं, लेकिन खुद सलमान खान बहुत कम ही लोगों से प्रेरित हो पाते हैं. आजकल सलमान खान पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का रंग कुछ ज्यादा ही चढा नज़र आ रहा है. इसलिए सलमान ने सोहेल खान निर्देशित फ़िल्म ‘फ्रीकी अली’ के ट्रेलर लांच पर खुद को नवाज़ और नवाज़ को बॉलीवुड का अगला सलमान घोषित कर दिया.
इस मौके पर सलमान ने नवाज़ को सबसे विनम्र और टेलेंटेड अभिनेता का ख़िताब भी दे दिया. हमेशा कैटरीना से जुड़े सवालों पर कन्नी काटने की कोशिश करने वाले सलमान खान ने इस मौके पर आखिर मान ही लिया की कैटरीना अब भी उनकी दोस्त है और हमेशा रहेगी. ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ काम कर चुके नवाज़ जल्द ही सोहेल खान की फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में नज़र आएंगे जो गोल्फ खेल पर आधारित है.
इस फिल्म में नवाज़ और एमी जैक्शन की मुख्य भूमिका है. बता दें कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और एमी जैक्शन स्टारर ‘फ्रीकी अली’ और कैटरीना स्टारर ‘बार-बार देखो’ बॉक्स ऑफिस पर एक साथ आगामी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.
सलमान के अनुसार दोनों ही फ़िल्में अलग-अलग जोनर की है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को दर्शक ज़रूर पसंद करेंगे.
आखिर क्यो ममता की आढ़ में नही दिखा कोई ओर
अगर सुनीता मां है तो वृद्ध भी किसी का बाप था किसी का बेटा था,
जी हां मामला कस्बा नौगावां सादात के बुद्ध बाज़ार में बीती 29/30 जुलाई की रात में हुई लगभग 80 वर्षीय बुजूर्ग करीम हैदर की गला काटकर हत्या से जुड़ा है। मृतक के पुत्र ने अशंका जताई थी कि तंजीम, तालिब, मुश्काबार, अली अब्बास, नईम, के खिलाफ तहरीर दी गई थी कि इन सब ने मेरे पिता की गला काटकर हत्या की है। इसके बाद जब इन सब के परिजनों को पता चला कि करीम हैदर की हत्या में हमारे बेटो के खिलाफ तहरीर दी गई है। तो मुखबिरों द्वारा नामित तंजीम तालिब आदि के चाचा महमूद असगर व नवाब हसन आदि द्वारा इन्हे गलत फसाया जा रहा है।
इन सब के बाद पुलिस अधीक्षक एसएसचनप्पा ने इस घटना के सफल अनावरण के लिये एक टीम का गठन कर 3 अभियुक्तों गिरफ्तार कर करीम हैदर की घटना का 09.08.2016 को खुलासा कर दिया। इन तीनों अभिक्तों में एक महिला व दो पुरूष है। अभियुक्त सुनिता, विरेन्द्र व राहुल को 2 तमंचोंए कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया है।
महिला सुनीता पत्नी ऋषिपाल से जब पुलिस ने पुछताछ की तो सुनीता ने बताया कि उसका बेटा बीमार रहता था। जिस पर आसपास के लोगो ने उपरी हवा का असर होना बताया था। सुनीता ने बताया कि मुझे अपने पड़ोस में ही पता चला कि नौगावां सादात में महमूद असगर नाम का व्यक्ति रहता है। जो ताबीज़ गन्डे कर उपरी हवा का इलाज करता है। तब वह अपने पुत्र विरेन्द्र व रिश्ते के दामाद राहुल के साथ नौगावां सादात महमूद असगर से आरा मशीन पर मिली। और अपने पुत्र पर उपरी हवा बताते हुए उसका इलाज कराने लगी।
सुनीता के पुत्र को असगर के ताबीज़ गन्डे से कुछ आराम महसूस हुआ। इसके बाद महमूद असगर ने सुनीता से कहा कि तुम एक काम करों सुनीता ने असगर से कहा कि बताये क्या काम है तब असगर ने सनीता से एक लावारिस वृद्ध की हत्या करने का कहा इसी के साथ साथ सुनीता को धमकी भी दी कि अगर वह यह काम नही करेगी तो इनके पुत्र को उल्टा कर देगा। और अगर तुम यह काम करती हो तो में तुम्हे पैसे भी दूंगा।
अब ऐसे में सुनीता करती तो क्या करती एक तरफ बेटा दूसरी तरफ किसी की हत्या, यह सोचना बहुत मुश्किल था, बाद में सुनीता ने 80000 रूपये की मांग की, लेकिन असगर और सुनीता के बीच 70000 रूपये में काम तय हुआ। हत्या के बाद 30000 रूपये और बाकी पैसा बाद में देने का वायदा किया।
पुलिस की माने तो महमूद असगर व नवाब हसन ने 12000 रूपये पहले दिये। तीनों अभियुक्त एम्बीशन मोटर साइकिल पर महमूद असगर व नवाब हसन से मिले और पांचों ने मृत करीम हैदर की गला काटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक करीम हैदर का सगा भानजा गालिब जिसने अपनी पैतृक सम्पत्ति से काफी सम्पत्ति कुछ समय पहले मृतक करीम हैदर के नाम की थी। जिसको बेचकर मृतक का पुत्र अली अब्बास लाभ प्राप्त कर रहा था। गालिब की सगी बहन इस घटना में नामित तालिब की सांस है। जब उसे गालिब की इस मंशा का पता चला तो तालिब आदि ने विरोध किया। इसके बाद मृतक का पुत्र अली अब्बास का भी तालिब व तंजीम से विवाद चलने लगा। महमूद हसन व नवाब हसन ने इसी का फायदा उठाकर सुनीता, विरेन्द्र व राहुल के साथ मिलकर करीम हैदर की हत्या कर दी। अभी भी इस घटना में शामिल दो आरोपी फरार है।
पुलिस के इस साहनीय काम से खुश होकर पुलिस महानिरीक्षक बरेली द्वारा 15000 नगद पुरूस्कार देने की घाषणा की है।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)