Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच अजय देवगन और फराह खान ने किया पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन

Read More

नवाजुद्दीन के परिवार की छोटी बहू ने लगाया आरोप, रामलीला प्रकरण को ठहराया झूठा

Read More

मनोरंजन


www.onlinehindinews.tk

www.onlinehindinews.tk

onlinehindinews.tk



बॉलीवुड में सलमान खान की तरह बनने की ख्वाहिश रखने वाले एक्टरों की कमी नहीं, लेकिन खुद सलमान खान बहुत कम ही लोगों से प्रेरित हो पाते हैं. आजकल सलमान खान पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का रंग कुछ ज्यादा ही चढा नज़र आ रहा है. इसलिए सलमान ने सोहेल खान निर्देशित फ़िल्म ‘फ्रीकी अली’ के ट्रेलर लांच पर खुद को नवाज़ और नवाज़ को बॉलीवुड का अगला सलमान घोषित कर दिया.
इस मौके पर सलमान ने नवाज़ को सबसे विनम्र और टेलेंटेड अभिनेता का ख़िताब भी दे दिया. हमेशा कैटरीना से जुड़े सवालों पर कन्नी काटने की कोशिश करने वाले सलमान खान ने इस मौके पर आखिर मान ही लिया की कैटरीना अब भी उनकी दोस्त है और हमेशा रहेगी. ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ काम कर चुके नवाज़ जल्द ही सोहेल खान की फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में नज़र आएंगे जो गोल्फ खेल पर आधारित है.
इस फिल्म में नवाज़ और एमी जैक्शन की मुख्य भूमिका है. बता दें कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और एमी जैक्शन स्टारर ‘फ्रीकी अली’ और कैटरीना स्टारर ‘बार-बार देखो’ बॉक्स ऑफिस पर एक साथ आगामी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.
सलमान के अनुसार दोनों ही फ़िल्में अलग-अलग जोनर की है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को दर्शक ज़रूर पसंद करेंगे.



गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्‍तर ने नसीरुद्दीन शाह की तीखी आलोचना की है। शाह ने कहा था कि 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्‍मों में ‘मीडियाक्रिटी’ लाने के लिए राजेश खन्‍ना जिम्‍मेदार थे। बेंगलुरु में एक काव्‍य सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने पहुंचे जावेद ने कहा, ”नसीरुद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते। मैंने उन्‍हें किसी सफल आदमी की तारीफ करते नहीं सुना। वह दिलीप कुमार की आलोचना करते हैं, वह अमिताभ बच्‍चन की आलोचना करते हैं।” शाह के बयान पर काफी विवाद मचा था।
हालांकि अख्तर ने कवि और गीतकार गुलजार की जमकर प्रशंसा की. ‘अट्टा गलाटा’ की तरफ से आयोजित पहले बेंगलुरू कविता उत्सव में हिस्सा लेने आए अख्तर ने कहा, ‘‘नसीरूद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते. मैंने उन्हें कभी भी सफल लोगों की प्रशंसा करते नहीं सुना. वह दिलीप कुमार की आलोचना करते हैं. वह अमिताभ बच्चन की आलोचना करते हैं.’’
वहीं अख्तर ने गुलजार के लिखे गानों की प्रशंसा की. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं उनके गाने सुनता हूं तो मुझे पूछना नहीं पड़ता है कि इसे किसने लिखा है. आसानी से पता चल जाता है कि यह गुलजार का गीत है और काल्पनिक कविता लिखना आसान काम नहीं है.
अख्तर ने कहा कि गुलतार से तुलना की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनका और गुलजार का अलग स्टाइल है. उन्होंने कहा, ‘‘तुलना करने की जरूरत नहीं है. अलग-अलग लेखकों की अलग शैली होती है. इसलिए कोई भी स्टाइल अच्छा काम और बुरा काम दोनों परिणाम दे सकता है.’’