Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

पुरुषों की टी-20 लीग के बीच पहली भारतीय महिला

ऑस्ट्रेलिया की महिला टी-20 लीग, बिग बैश में भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत खेलती दिखाई देंगी. भारत की तरफ़ से किसी विदेशी टी-20 लीग ...
Read More

अपना बदला लेने में कामयाब हुए माइकल फेल्प्स, जीते 21 स्वर्ण पदक

रियो ओलंपिक खेलों में माइकल फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी की एकल प्रतियोगिता में अपना 20वां स्वर्ण पदक जीत लिया है. साथ ही उनकी...
Read More

खेल


न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने। धोनी ने जिस तरह से धोनी ने मोहाली में बल्लेबाजी की और 80 रन बनाए, उससे तो यही लगता है कि धोनी अब चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे।
मैच के बाद धोनी ने भी इस बात का खुलासा किया है कि वह अब बेहतर फिनिशर नहीं रह गए हैं। मैदान पर आकर उन्हें शुरुआत में शॉट्स खेलने में परेशानी होती है। इसीलिए उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके का मन बनाया।
चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आने के सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, मैंने जो 280 मैच खेले हैं, उनमें से करीब 200 में निचले क्रम पर बल्लेबाजी की। इसके कारण मैं पिच पर स्ट्राइक रोटेट की क्षमता खो रहा था। इसलिए उपरीक्रम पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया ताकि खुद को एक्सप्रेस कर सकूं। मेरे लिए करियर के इस चरण में ऐसा करना जरूरी और महत्वपूर्ण है।
धोनी ने विराट के साथ बल्लेबाजी के अनुभव पर कहा कि विराट के साथ बल्लेबाजी करने से उन्हें मदद मिली। धोनी ने कहा विराट के कारण मुझे सोचने का मौका मिला कि ऊपर बल्लेबाजी करके अपने आप को अभिव्यक्त करूं। मैंने बड़े शॉट्स लगाए। बल्लेबाजी करते समय कुछ ऐसे मौके भी आए जब मुझे स्ट्राइक रोटेट करने का ख्याल भी आया।
धोनी ने 24 बार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 61.63 की औसत से 1171 रन बनाए हैं। धोनी का चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 1 हजार रन बनाने वालों में सबसे ज्यादा औसत है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने एक शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं।



www.onlinehindinews.tk

onlinehindinews.tk



भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने गुरुवार को मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि कोहली क्रिकेट जगत में उनके पसंदीदा कप्तानों में से एक हैं. 

कप्तानी में आक्रामकता की नई परिभाषा रचने वाले गांगुली ने आगे कहा, “जब वह बल्लेबाजी करने उतरते हैं या भारत की कमान संभालते हैं तो इसे आप उनके चेहरे पर स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं. वह हमेशा सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हैं.

कोहली ने कप्तानी संभालने के बाद से सात टेस्ट मैच जीते हैं, जिसमें हाल ही में वेस्टइंडीज पर भारतीय टीम की भारी जीत शामिल है. वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ही कोहली विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान भी बने.

उन्होंने कहा, “ईडन की पिच तब तक तैयार हो जाएगी. पिछले दो दिनों से अच्छी धूप खिली रही है. पिच तैयार करने के लिए अभी भी काफी समय है. पिछली बार विश्व कप के दौरान हमने बरमुडा घास का इस्तेमाल किया था, क्योंकि यह तेजी से बढ़ती है.

गांगुली ने इस पर कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के दोनों खिलाड़ी साहा और मोहम्मद समी भारत के लिए कम से कम 100 टेस्ट खेलें. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं.



ऑस्ट्रेलिया की महिला टी-20 लीग, बिग बैश में भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत खेलती दिखाई देंगी. भारत की तरफ़ से किसी विदेशी टी-20 लीग में हिस्सा लेने वाली वो पहली खिलाड़ी हैं. उन्हें लीग की टीम सिडनी थंडर्स का साथ मिला है. इस लीग में खेलने की दिलचस्पी हरमनप्रीत को लम्बे समय से थी,
लेकिन घरेलू टूर्नामेंट के लीग के ही समय होने की वजह से उन्हें बीसीसीआई और अपनी घरेलू टीम से एनओसी लेने में वक्त लग गया. लेकिन दिसंबर में होने वाली इस लीग के दूसरे सत्र में हिस्सा लेने के लिए अब वो पूरी तरह तैयार हैं. हरमनप्रीत को सिडनी थंडर्स के अलावा दो और टीमों से भी प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसी टीम को ही चुना.
हरमनप्रीत कहती हैं, “सिडनी थंडर्स पिछले साल की विजेता टीम है. इस टीम में सिर्फ़ एक ही विदेशी खिलाड़ी है, लिहाज़ा मुझे खेलने के मौक़े इस टीम के साथ ज़्यादा मिलेंगे.” हरमनप्रीत कौर टी-20 की अच्छी खिलाड़ी मानी जाती हैं. 61 टी-20 मैचों में वो अबतक 22.04 के औसत से 992 रन बना चुकी हैं. साथ ही 13 विकेट भी उनके नाम हैं.
भारतीय महिला खिलाड़ियों को बिग बैश लीग के पहले सत्र में शामिल होने के भी प्रस्ताव मिले थे, लेकिन तब बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में शामिल होने देने के पक्ष में नहीं था. लेकिन नए सचिव अनुराग ठाकुर ने नियमों में बदलाव किए हैं. ऐसे में हरमनप्रीत को उम्मीद जगी है कि जल्द ही पुरुषों की तरह महिलाओं का भी आईपीएल देखने को मिल सकता है.



रियो ओलंपिक खेलों में माइकल फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी की एकल प्रतियोगिता में अपना 20वां स्वर्ण पदक जीत लिया है. साथ ही उनकी टीम ने 4×200 मीटर फ्री-स्टाइल रीले तैराकी प्रतियोगिता जीत ली है जिसके बाद ओलंपिक में फेल्प्स के गोल्ड मेडल का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है.
31 साल के अमरीका के फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में तय दूरी को 1 मिनट 53.36 सेकेंड में पूरा किया. मंगलवार रात हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने मौजूदा चैंपियन चाड ली क्लो को हरा कर अपना 20वां स्वर्ण पदक पक्का किया. दूसरा स्थान जापान के मासाटो सकाई और तीसरा स्थान हंगरी के टमस केंद्रेसी को मिला. क्लो चौथे स्थान पर रहे.
साल 2012 के लंदन ओलंपिक में 24 साल के क्लो ने फेल्प्स को हरा दिया था. इन खेलों के बाद फेल्प्स खेलों से सन्यास लेने वाले थे. लेकिन वो 2014 में फिर पूल में लौट आए. रियो 2016 में 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी जीतना उनका लक्ष्य था, ख़ास कर चार साल पहले मिली हार के बाद. फेल्प्स ने 4X200 मीटर फ्री-स्टाइल रीले तैराकी में अपने अमरीकी साथियों – कोनोर डॉयर, फ्रांसिस हास, रायन लॉशे के साथ हिस्सा लिया.
उन्होेंने ब्रितीनी टीम को पछाड़ कर इसमें गोल्ड मेडल हासिल किया. इसी सप्ताह फेल्प्स और क्लो एक बार फिर 100 मीटर की बटरफ्लाई में आमने-सामने होंगे. उधर टेनिस की एकल प्रतियोगिता में विश्व की पहली वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स को हारने के बाद ओलंपिक से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है.