
मक्का और मदीना सऊदी अरब की हेजिरा डिस्ट्रिक्ट के हाइटेक शहरों में से हैं। मक्का शहर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म स्थान है और इसे इस्लाम के पवित्र शहर के तौर पर जाना जाता है।
यहां से तिजारत के बाद हजयात्री मदीना शहर जाते हैं। जानिए मक्का और मदीना शहरों के बारे में…
मक्का मस्जिद अल हरम, बैथ उल्लाह, सफा और मारवा जैसी पवित्र मस्जिदों के लिए मशहूर है। यहां मौजूद मस्जिद अल हरम दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसे ग्रैंड मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है।
हाल ही यहां 1,972 फीट लंबे अबराज अल बैत टावर्स बने हैं, जिसमें बड़ी सी घड़ी लगी है। इसे मक्का टावर के नाम से जानते हैं। इसके अलावा जबल अल-नूर में मौजूद गुफा और आबे जमजम भी काफी मशहूर हैं। आबे जमजम के पानी को बहुत पवित्र माना जाता है।
मदीना वो जगह है, जहां पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने अपनी जिन्दगी के आखिरी दिन बिताए थे। मक्का के बाद मदीना दूसरा सबसे पवित्र इस्लामिक शहर है।




0 comments:
Post a Comment